मंगलवार, 31 अक्तूबर 2017

आप पार्टी करेंगी छत्तीसगढ़ बदलबो संकल्प यात्रा का अरपा तट से शुभारम्भ

बिलासपुर। प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है वैसे वैसे राजनीति का पारा गरमाते जा रहा है। जिसमे आम आदमी पार्टी भी अपनी रणनीति के तहत पीछे नही है।


1 से 20 नवंबर तक पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ बदलबो संकल्प यात्रा कर आगामी चुनाव में अपनी रणनीति की चर्चा कर रही है। आम आदमी पार्टी राज्य की राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील है। आप पार्टी ने आज पुनः पत्रकारवार्ता में प्रदेश की सभी राजनैतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी दल आपस मे भ्रष्टाचार के मुददो को दबाने का लगातार प्रयास कर रहे है। जिससे जनहित के मुद्दे पीछे छूट चुके है। भाजपा, कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस को एक ही थाली के चट्टे बट्टे की भूमिका में बताया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुई आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल ने बताया कि 1 नवंबर से प्रारंभ आम आदमी पार्टी की छतीसगढ़ बदलबो संकल्प यात्रा का शुभारंभ बिलासपुर की अरपा नदी के तट से होगी तथा अरपा नदी के जल का छिड़काव जिले की आठो विधानसभा में किया जायेगा। प्रेसवार्ता में पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि 1से 20 नवंबर की यात्रा के साथ साथ पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसके लिए आप पार्टी ने तीन मिनट का एक ऑडियो का विमोचन किया जिसमें प्रदेश के किसानों और रोजगार देने की प्रशंसा विद्यमान है।

C D काण्ड में मंत्री राजेश मूणत पर लगाये गंभीर आरोप

प्रेसवार्ता में पार्टी के कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने मंत्री राजेश मूणत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने मंत्री को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। आप पार्टी ने CD नकली होने के दावे को सिरे से खारिज करती है। सीबीआई जांच पूरी होने तक मंत्री राजेश मूणत को मंत्रीपद से इस्तीफा देकर नैतिकता का परिचय देना चाहिए था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें