रविवार, 5 नवंबर 2017

हाथों की उंगलियों पर बने चक्र से जाने अपना भाग्य

हाथों की उंगलियों पर बने चक्र से जाने अपना भाग्य

   
हाथों पर बनी हर रेखा का अपना ही महत्व होता है। इन रेखाओं के माध्यम से भाग्य को जाना जाता है। लेकिन उंगलियों पर बने चक्र पर कम ही लोगों का ध्यान जाता है। जानिए आपके हाथ की उंगलियो के चक्र क्या कहते हैं।
अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में सिर्फ एक ही चक्र का निशान हो तो, ऐसा व्यक्ति चालाक तथा अवसर को भुनाने वाले होता है।

अगर किसी इंसान की उंगलियों में दो चक्र हों तो ऐसे शख्स की समाज में तारीफ होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी तरह के सुख के साधन मिलते हैं। साथ ही ऐसे लोग खूबसूरत भी होते हैं।

जिन लोगों की तिन उंगलियों में चक्र का निशान हो वो लोग अपना अधिकतर समय भोग-विलास में व्यतीत करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखी नहीं रह पाता।

अगर किसी व्यक्ति  की अंगुलियों में चार चक्र के निशान हो तो, वह व्यक्ति अपने कार्यो में निरंतर संघर्ष करते है, परन्तु उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पाती है। ऐसे लोग अपने जीवन में कई बार अपमान भी सहते है। इन लोगों का 50वर्ष के उपरान्त ही समय अच्छा होता है।

अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में पांच चक्र के निशान हो तो ऐसे लोग अपनी विद्वता से समाज का कल्याण करते है। जैसे-सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अधिवक्ता, कथावाचक आदि होते है।

अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में 6 चक्र के निशान हो तो, वह लोग बौद्धिक होते है। ये अच्छे पद पर आसीन होकर सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करते है, परन्तु इनका दांप्तय जीवन दुःखमय रहता है।

अगर  किसी व्यक्ति की अंगुलियों में 7 चक्र के निशान हो तो, ऐसे लोग पहाड़ों की खूब यात्रा करते है तथा अपने साहस व पराक्रम के बल से शीघ्र ही अपने लक्ष्य को को प्राप्त कर लेते है। ऐसे लोग यात्राओं से भी धन कमाते है।

अगर किसी व्यक्ति  की अंगुलियों में 8 चक्र के निशान हो तो, वह लोग मेहनत तो अत्यधिक करते है, परन्तु उनको सफलता न के बराबर ही मिलती है। ये लोग निम्नकोटि का कोई भी कार्य न करें तो बेहतर होगा।

अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में 9 चक्र के निशान हो तो, ऐसे लोग उच्च पद को प्राप्त कर सुखमय जीवन व्यतीत करते है। ये लोग समाज में कुछ ऐसा कार्य भी करते है जिससे इनको पुरस्कार मिलते है।

अगर किसी व्यक्ति की अंगुलियों में 10 चक्र के निशान हो तो ऐसे लोग राजा के समान जीवन व्यतीत करते है। ये लोग राज्य के सलाह, मन्त्री, सेनापति, राज्यपाल या मुख्यमन्त्री होते है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें